मरीजो के लिए बुरी खबर आई सामने, हरियाणा के इन अस्पतालों में दिल का इलाज बंद हुआ, यहां देखें अपडेट
Haryana news: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में हार्ट के मरीज जो इलाज कर रहे हैं उनके लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार चार जिले गुरुग्राम पंचकुला अंबाला और फरीदाबाद के नागरिक अस्पतालों में चल रहे हार्ट सेंटर के द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त में इलाज करने से मना कर दिया गया है जिससे तमाम रोगियों की परेशानियां बढ़ गई।
इन केदो और राज्य सरकार के बीच भुगतान को लेकर समस्या पैदा हो गया है जिसकी वजह से इन सभी सेंटरों ने हार्ट का आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज करने से मना कर दिया है।
इन सेंटरों का संचालन करने वाली निजी कंपनी, मेडिट्रिना ग्रुप, का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग पर उनका लगभग 31 करोड़ रुपये (ब्याज सहित) बकाया है। अस्पतालों का कहना है कि सरकार बकाया नहीं दे रही है और कर्मचारियों को भी पैसा देना पड़ता है ऐसे में उसके लिए बढ़ रही है इसलिए हार्ट का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज करने से मना कर दिया गया है।
अगर आपको इलाज करने जाना है तो एक बार अस्पताल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
