Movie prime

Haryana News: घरों और कमर्शियल कनेक्शनों के लाभार्थियों को विभाग ने दी बड़ी राहत, पानी-सीवर कनेक्शन पर नहीं लगेगा रोड कट चार्ज

जन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर अगर बात की जाए तो पूरे शहर में पानी के 8803 और सीवर के 3542 कनेक्शन फिलहाल वैध हैं। इनके अलावा 7290 पानी के और 12551 सीवर के कनेक्शन अवैध हैं। विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध कनेक्शन काटे जाने को लेकर अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि जो भी नया पानी व सीवरेज का कनेक्शन लेगा, उस पर कट चार्ज नहीं लगेगा।
 
HARYANA NEWS

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में घरों और कमर्शियल कनेक्शनों के लाभार्थियों को विभाग ने बड़ी राहत दी है। पानी व सीवर का नया कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों के लिए यह अच्छी और राहत भरी खबर है। अब इन कनेक्शनों पर रोड कट चार्ज नहीं लगेगा। विभाग ने फिलहाल इस चार्ज को हटा दिया है। ऐसे में लाभार्थियों को सीधे-सीधे रुपए 6240 की बचत होगी। अगर किसी ने अवैध कनेक्शन भी लगवाया हुआ है तो वह भी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।

घरों में और कमर्शियल पानी और सीवर के कनेक्शन लेने वालों के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने यह बड़ी राहत शहरवासियों के लिए दी है। हालांकि विभागीय अधिकारियों को पास हाल ही में 15 से ज्यादा आवेदन इस तरह का लाभ उठाने के लिए पहुंच चुके हैं। विभाग का दावा है कि इतनी बड़ी छूट दिए जाने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाएंगे।

जन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर अगर बात की जाए तो पूरे शहर में पानी के 8803 और सीवर के 3542 कनेक्शन फिलहाल वैध हैं। इनके अलावा 7290 पानी के और 12551 सीवर के कनेक्शन अवैध हैं। विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध कनेक्शन काटे जाने को लेकर अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि जो भी नया पानी व सीवरेज का कनेक्शन लेगा, उस पर कट चार्ज नहीं लगेगा।

ऐसे समझों-किस तरह से दी राहत: सबसे पहले घरों में लगने वाले पानी

व सीवरेज कनैक्शन की बात की जाए तो पहले अकेले पानी के कनैक्शन लेने के लिए 3102 और सीवरेज के लिए 4695 यानि कुल चार्ज रोड कट चार्ज लगने के बाद 7798 रुपए का भुगतान करना होता था। लेकिन अब रोड कट चार्ज हटने के बाद सिर्फ 1550 रुपए का भुगतान करना होगा। इसी तरह दोनों कनैक्शन में कमर्शियल में पहले 8240 रुपए का भुगतान करना होता था लेकिन चार्ज हटने के बाद अब सिर्फ 2100 रुपए का ही भुगतान करना होगा।

यह देने होंगे दस्तावेज

जिस भी शहरवासी को नया कनेक्शन लेना है, उसको एक फाइल तैयार करवानी होगी। वह फाइल सीएससी सेंटर से बनवा सकते हैं। उसके लिए प्रॉपर्टी से संबंधित व्यक्ति की फैमिली आईडी, रजिस्ट्री, आधार कार्ड व दो से तीन फोटो लगानी होगी। 

विभाग के मुख्यालय ने अब रोड कट चार्ज हटा दिया है। हमारे पास अभी हाल ही में नए कनेक्शन के लिए 15 आवेदन आ चुके हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए तीन टीमें घर-घर जाकर जानकारी दे रही हैं। नवीन कुमार मुंडे, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, नरवाना। (Haryana News)