Big Action in Haryana: नकल पर बड़ा एक्शन, हरियाणा के कई केंद्रों की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, छात्रों में मचा हड़कंप
Big Action in Haryana: हरियाणा के पानीपत जिले से सोशल मीडिया पर एक सामूहिक नकल का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद वहां के डीसी डॉक्टर वीरेंद्र दहिया ने इसराना और डाहर के बोर्ड परीक्षा से संबंधित परीक्षा केंद्रों की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।
इन परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी पुलिस और टीचिंग स्टाफ के खिलाफ जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। वहां के डीसी दहिया ने कहा कि हमने परीक्षाओं में नकल के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है।
10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों पर किसी भी तरह का केस दर्ज हो इसके पक्ष में हम नहीं हैं इसलिए हमने परीक्षा केंद्रों पर ली गई सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और सभी स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी चलेगी।
बोर्ड की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स ने जब जांच किया तो उन्हें पता चला कि अलग-अलग परीक्षाओं के दौरान बच्चों को वहां के स्टाफ और पुलिस ने नकल करवाया है जिसकी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस दौरान सीसीटीवी कैमरा को बंद कर दिया गया था।
शिक्षा विभाग के द्वारा DSP से शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी।अभी सभी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम नकल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
