Haryanaline_Logo

 लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब इन महिलाओं को भी मिलेंगे पैसे, देखें

 
Lado laxmi Yojana
Whatsapp-Group

Haryana Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। सितंबर के महीने से 1.80 लख रुपए वार्षिक आय वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है।

 महिलाओं को मिली बड़ी खुशखबरी 

 

सरकार के इस फैसले की महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। अभी तक लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ₹100000 से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को ही पैसे मिलते थे लेकिन अब सरकार के द्वारा आय का लिमिट बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से मध्यम वर्ग की महिलाओं को भी अब काफी फायदा होगा।

 

 योजना के विस्तार से लाखों महिलाओं को फायदा होगा। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर के महीने से इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की संख्या में लाखों की वृद्धि देखने को मिलेगी। पहले पात्रता कम होने के कारण कई जरूरतमंद महिलाओं को भी पैसे नहीं मिल पाए थे लेकिन अब मध्यवर्ग की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।

 महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया है योजना 

 लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए किया गया है। महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना की राशि का उपयोग घर गृहस्ती और अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए करती है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में योजना के राशि में बढ़ोतरी को देखने को मिल सकती है।