Haryanaline_Logo

बड़ी खुशखबरी : अब हरियाणा के किसानों को मिलेगी ये बड़ी सुविधाए , CM सैनी ने किया ऐलान

 
Whatsapp-Group
Haryana news:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। बजट में विभिन्न वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की चुनाव के समय 217 वादे किए गए थे जिनमें से अभी तक 60 वादों को पूरा कर दिया गया है।
 हरियाणा के बजट में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। राज्य में मेरा पानी मेरा विरासत योजना के अंतर्गत ₹2000 प्रति एकड़ का बोनस दिया जाएगा। पहले इस योजना के अंतर्गत ज्ञान की खेती छोड़ने वालों को ₹8000 प्रति एकड़ की सब्सिडी दी जाती थी अब ₹10000 प्रति एकड़ की सब्सिडी मिलेगी।
 राज्य सरकार के द्वारा देसी कपास की खेती के प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी को ₹3000 प्रति एकड़ से बढ़कर ₹4000 प्रति एकड़ करने का घोषणा किया गया है।
 राज्य में प्राकृतिक या जैविक खेती करने वाले किसानों को 5 साल तक ₹10000 प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाएगा।
 पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को ₹1200 प्रति एकड़ के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी।
 जो भी किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा से जुड़े हैं उन्हें जैविक खाद पर 80 परसेंट की सब्सिडी मिलेगी।
 महिलाओं को दुधारू पशु की खरीद पर ₹100000 बिना ब्याज का लोन दिया जाएगा।