हरियाणा सरकार की बड़ी पहल! राज्य में कचरे से बनेगी बिजली, सरकार ने प्रपोजल को दी हरी झंडी
Updated: Mar 2, 2026, 13:12 IST
Haryana news : हरियाणा सरकार के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में अब ठोस कचरा से बिजली बनाया जाएगा इससे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। कचरा को उचित दिशा देने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार के द्वारा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के द्वारा वेस्ट टू एनर्जी परियोजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया ह।
सामने जानकारी के अनुसार हिसार में पांच जिलों के कचरे से एनर्जी बनाया जाएगा इसमें हिसार जींद फतेहाबाद हंसी और भिवानी क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन सभी जिलों से कचरा एकजुट करके यहां लगने वाले प्लांट में उस कचरे से बिजली बनाया जाएगा।
सरकार के द्वारा यह पहल केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के उद्देश्यों के अनुरूप शुरू किया जा रहा है। इसका मकसद लैंडफिल पर निर्भरता कम करना और कचरे के वैज्ञानिक निपटान को बढ़ावा देना है।
बता दे कि आईएएस प्रदीप दहिया और आईएएस नीरज कचरा प्रबंधन पर लंबे समय से बेहतर कार्य कर रहे है। उन्होंने कचरे से एनर्जी बनाने के प्रपोजल पर सरकार की बैठकों में मुद्दा भी अपनी राय भी दी थी।
सरकार के द्वारा इस प्रोजेक्ट में दोनों आईएएस अफसर को भी शामिल किया गया है। सरकार के इस कदम से बिजली सस्ती मिलेगी साथ ही साथ कचरा का सही निपटान भी हो जाएगा।
