बड़ी खबर! रेलवे ने जनरल टिकट से जुड़े नियमों में किया बदलाव, यहां देखें नया नियम वरना बढ़ेगी परेशानी
General ticket new rule: आप अगर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरूरी है। इंडियन रेलवे के द्वारा जनरल टिकट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है ऐसे में अगर आप जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं तो रेलवे के नियमों का जरूर ध्यान रखें। तो आईए देखते हैं जनरल टिकट से जुड़े नए नियम।
जनरल टिकट से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव
इंडियन रेलवे के द्वारा जनरल टिकट से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। आप अब जिस मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं उसी को लेकर जाना होगा वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।
स्क्रीनशॉट से नहीं चलेगा काम
कई बार देखा जाता है कि लोग किसी और मोबाइल से जनरल टिकट की बुकिंग कर लेते हैं और बाद में व्हाट्सएप के जरिए जनरल टिकट मांगते हैं या फिर टिकट का स्क्रीनशॉट दिखा देते हैं। रेलवे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब ऐसा टिकट मान्य नहीं होगा आप जिस मोबाइल से टिकट बुक कर रहे हैं उस App में ही आपको टिकट दिखाना होगा।
आप जिस ऐप से टिकट बुक करते हैं उस APP में ही आपको टिकट दिखाना होगा। आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है और रेलवे के द्वारा आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।
