बड़ी खुशखबरी: हरियाणा के रेवाड़ी से राजस्थान के इस जिले तक बिछेगी नई रेल लाइन, सर्वे का काम हुआ शुरू
Mar 23, 2026, 17:38 IST
Haryana New Railway Line: हरियाणा के लोगों को अब राजस्थान जाने में और भी ज्यादा आसानी होगी। दोनों राज्यों के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।
हरियाणा से राजस्थान के बीच 191 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। रेलवे के द्वारा सर्वे के लिए 5.73 करोड रुपए का बजट भी दिया गया है। रेलवे कैसे कम से राजस्थान और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी।
जल्द बनेगा डीपीआर
जैसे ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा उसके बाद डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा। इसमें रूट का सटीक निर्धारण संभावित स्टेशन और अन्य तकनीकी विवरण शामिल होंगे। आपको बता दे कि यह नई रेल लाइन दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के बीच यात्रा को सुगम और तेज बना देगी।
आपको बता दे की नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र जिसमें जापानी निवेदक क्षेत्र भी शामिल है उसको सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा। इससे उद्योग में बढ़ोतरी होगी। रेल लाइन से सीधी कनेक्टिविटी मिलने के बाद माल की दुलाई सस्ती और कुशल हो जाएगी।
आपको बता दे कि यह परियोजना राजस्थान और हरियाणा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इससे क्षेत्रीय विकास होगा इसके साथ ही साथ रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।
