Haryanaline_Logo

बड़ी खबर: हरियाणा के इस जिले में 12 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस हुआ जारी

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news:  हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। राज्य में अब 12 अवैध कॉलोनीयों पर बुलडोजर चलाया जाएगा इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। तो आईए जानते हैं किन कॉलोनीयों पर होने वाली है कार्रवाई....
 कारण बताओं नोटिस हुआ जारी 
 सामने जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले में अवैध रूप से 12 कालोनियां बन रही है उनपर बुलडोजर चलाया जाएगा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से जमीन मालिकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, इसके साथ ही साथ तहसीलदार को भी इन कॉलोनी में रजिस्ट्री नहीं करने के लिए लेटर लिखा गया है।
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के DTPO के निर्देश के बाद कनिष्ठ अभियंताओं के ओर से पटौदी सोहना फरुखनगर भौडसी में सर्वे का काम किया जा रहा है और सर्वे में पाया गया है कि साढराणा गांव में चार कॉलोनी अवैध रूप से बनाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है। सभी कालोनियां लगभग 40 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही है।
DTPE के द्वारा किसी भी कॉलोनी को अब बसने नहीं दिया जाएगा। एक नए सर्वे के अनुसार  गांव में 12 कालोनियां बनाई जा रही है जो कि अवैध है ऐसे में इन सभी कॉलोनीयों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा अवैध निर्माण रोकने के लिए कहा गया है।