हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर: इस दिन से मंडी में शुरू होगी फसलों की खरीद, जानें इस बार क्या होगा MSP
Mar 5, 2026, 11:19 IST
Haryana news: हरियाणा सरकार के द्वारा रबी विपणन सीजन 2026 27 के लिए फसलों की खरीद कार्यक्रम घोषित की गई है। इसके अंतर्गत मसूर की खरीद 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, सरसों की खरीद 28 मार्च से 1 मई तक, चने की खरीद 1 अप्रैल से 10 मई तक की जाएगी। ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद 15 में से 20 जून तक और सूरजमुखी की खरीद 1 जून से 30 जून तक होने वाली है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को 2026 27 सीजन के लिए मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत सरसों चना मसूर सूरजमुखी और ग्रीष्मकालीन मूंग के खरीद की व्यवस्था की समीक्षा की। इस साल सरसों का उत्पादन लगभग 13.17 लाख टन होने का अनुमान बताया गया है। सूरजमुखी का उत्पादन 0.70 लाख टन रहने की उम्मीद है वही चना और मसूर का उत्पादन में सुधार देखने को मिल सकता है। ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन 98 लाख टन बढ़ने की उम्मीद है।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की खरीद प्रक्रिया समय पर और सुचारू रूप से हो इसका ध्यान रखा जाए और किसानों को भी किसी भी तरह की परेशानी ना हो। MSP पर फसलों की खरीद प्रक्रिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया जाए।
बैठक के दौरान चालू सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की समीक्षा की गई और सरसों के लिए MSP 6200 प्रति क्विंटल, चना के लिए 5875 रुपए प्रति कुंतल, मसूर के लिए ₹7000 प्रति क्विंटल, ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए 8778 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
