हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब राज्य के हर जिले में मिलेगी ये सुविधाएं, देखें
Haryana news: हरियाणा भारत का पहला ऐसा राज्य बनने वाला है जो शिक्षा के दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा और यहां अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी 23 जिलों में 90 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न करना है और छात्रों के परेशानियों को खत्म करना है।
HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने जानकारी दिया कि इन आदर्श परीक्षा केदो में आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी बायोमेट्रिक उपस्थिति,सुरक्षित प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था, पर्याप्त बैठने की सुविधा, पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।इसके अलावा दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
हरियाणा एसएससी के अध्यक्ष ने बताया कि आयोग के द्वारा सभी परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सरकार के द्वारा विशेष पोर्टल बनाया जाएगा जिसके माध्यम से सभी छात्रों को फ्री बस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस सूचना को एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र में पहला आदर्श परीक्षा केंद्र बनने वाला है जो 25 दिसंबर से खुल जाएगा।
