Haryanaline_Logo

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: हरियाणा में बनेंगे 3 नए औद्योगिक गलियारे,इन 12 गांवो के जमीनों के रेट में होगी जबरदस्त उछाल

 
Haryana news
Whatsapp-Group

Haryana development news: हरियाणा में विकास कार्य को गति देने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में औद्योगिक विकास को अब नई गति दी जाएगी और तीन नए औद्योगिक गलियारे स्थापित किए जाएंगे। तीन नए औद्योगिक गलियां रे लगभग 1800 एकड़ जमीन पर बनेंगे। इसमें 12 गांव के जमीन भी शामिल होंगे।

 

 HSIIDC के द्वारा दी गई जानकारी

 

HSIIDC के एजीएम राजीव गोयल ने जानकारी दिया कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 12 गांव से जमीन लिया जाएगा। जमीन लेने से पहले किसानों से बातचीत किया जाएगा अगर किसान राजी होंगे उसके बाद उनके द्वारा तय किए गए रेट के अनुसार रेट देकर जमीन ली जाएगी।

 

 कहां बनेंगे तीन नए औद्योगिक गलियारे

 

 पहले औद्योगिक क्षेत्र : पदमा योजना के अंतर्गत पटौदी में 750 एकड़ जमीन पर पहले औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा जिसमें रामपुर, जनौला,जोरी और जाटोला गांव से जमीन लिया जाएगा। 

 

 

 दूसरा औद्योगिक क्षेत्र: दूसरा औद्योगिक क्षेत्र 500 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा जिसमें जाटोला, जोरी, संपका और ताज नगर गांव से जमीन लिया जाएगा।

 तीसरा औद्योगिक क्षेत्र: मिश्रा औद्योगिक क्षेत्र फरुखनगर हरसरू क्षेत्र में  500 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसमें बरा बांकीपुर, खवासपुर पतली हाजीपुर और धाना गांव से जमीन ली जाएगी।

खुलेंगे रोजगार के रास्ते

औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह औद्योगिक क्षेत्र राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।