बड़ी खबर: हरियाणा के जेल में अब मोबाइल और इंटरनेट पर पूरी तरह से लगेगी पाबंदी, नया नियम होगा लागू
Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा अब जेल में अवैध मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की प्लानिंग बनाई गई है। अंबाला जेल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई टावर हार्मोनिक्स कॉल ब्लॉकिंग प्रणाली के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद अब पूरे हरियाणा में इस नियम को लागू किया जाएगा।
जेल को सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है फैसला
जेलो को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार का कहना है की जेल में अवैध मोबाइल फोन बरामद करना है उनकी प्राथमिकता नहीं है बल्कि उनके इस्तेमाल की संभावना को खत्म करना भी है।
इसी सोच के तहत अंबाला जेल में टावर आधारित प्रणाली का उपयोग किया गया और अवैध मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया गया।
जेल परिसर में मोबाइल नेटवर्क रहेगा बाधित
जेल परिसर में नेटवर्क बाधित रखने के लिए जैमर का विकल्प लगाया जाएगा। अवैध फोन कॉल और इंटरनेट के सेवाओं पर जेल में अंकुश लगाया जाएगा। अवैध मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से क्राइम की घटनाएं हो रही है जिसकी वजह से सरकार ने फैसला लिया है कि अब जय मां लगाकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल रोक दिया जाएगा।
