Haryanaline_Logo

बड़ी खुशखबरी: हरियाणा में Group D के 7500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जाने कब से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

 
Hssc group D vacancy
Whatsapp-Group

HSSC Group D Vacancy 2026: आप हरियाणा के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हरियाणा में ग्रुप डी के 7500 से अधिक पदों पर बहाली होने वाली है। आयोग के द्वारा जल्द इसके तारीख का ऐलान किया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा।

 

HSSC की तैयारी कर रहे हैं अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष सूचना जारी की गई है। अभ्यर्थियों को कुछ विशेष डॉक्यूमेंट तैयार रखने के लिए कहा गया है। आवेदन फार्म को सावधानी पूर्वक भर और किसी भी तरह की त्रुटि न करें।

 

 भरे जाएंगे खाली पद

 

 हाल ही में सरकार के द्वारा सभी विभाग से ग्रुप डी के खाली पदों की जानकारी मांगी गई थी। चीफ सेक्रेटरी के द्वारा लिखे गए पत्र में यह भी जानकारी दिया गया था कि साल 2023 की भर्ती विज्ञापन के बाद साल 2024 में ग्रुप डी के पदों पर बहाली हुई थी और बचे हुए पदों पर अब बहाली की जाएगी। 

 

 7. 50 हजार पदों पर होगी बहाली

 हरियाणा के मुख्यमंत्री पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि ग्रुप डी के 7500 पदों पर भारती की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार राज्य में एससी आरक्षण के वर्गीकरण को भी लागू कर चुकी है।सूत्रों की माने तो 17 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं।