बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से हरियाणा में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, सरकार ने लागू किया सख्त नियम
Haryana News: हरियाणा के गाड़ी चालकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल सभी पेट्रोल पंपों पर परिवहन विभाग के द्वारा ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरा लगाया जा रहा है। यह कैमरे अपने आप बता देंगे की गाड़ी कितने साल पुराना है।
10 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 10 साल से अधिक पुराने डीजल गाड़ियों को जप्त कर लिया जाएगा और 1 अक्टूबर से ऐसी गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। पहले चरण में गुरुग्राम फरीदाबाद सोनीपत और झज्जर में टोटल 775 कैमरे पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है। इन कैमरा को लगाने में 41 करोड़ 74 लख रुपए खर्च होंगे।
मंत्री अनिल विज ने बताया कि कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल पुराने दागियों का पहचान करना है ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। यह आधुनिक कैमरे आसानी से पुरानी गाड़ियों की पहचान कर लेंगे। पुराने गाड़ियों को अब पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट रूप से कह दिया है की पुरानी गाड़ियों पर अब एक्शन लिया जाएगा।
