Haryanaline_Logo

हरियाणा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब इतने इनकम वाले भी उठा पाएंगे EWS आरक्षण का लाभ

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news:  हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल और ग्रुप सी एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब अधिकतम 8 लख रुपए की वार्षिक आय वाले परिवार को भी ईडब्ल्यूएस कोटे में आवेदन करने का मौका मिलेगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 1 से 4 जनवरी तक विज्ञापन संख्या 01/2026,02/2026,03/2026,04/2026 को लेकर कलेक्शन पोर्टल खोला गया है। पहले वार्षिक आय ₹6 लाख होने वाले अभ्यर्थियों को ही ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ मिल रहा था लेकिन अभी से 8 लाख कर दिया गया है। सरकार की इस फैसले से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को बेहद लाभ मिलेगा।
 जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं किए हैं उन्हें आवेदन करने का मौका भी मिलेगा।जिन अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन जमा कर दिया है और कोई करेक्शन करना चाहते हैं उन्हें भी लाभ मिलेगा। 19 मार्च की रात 11:59 तक होटल खुला रहेगा।
 अगर कोई उम्मीदवार हस्ताक्षरित संपादित आवेदन पत्र का पीडीएफ दोबारा अपलोड नहीं करता है तो उसके द्वारा पिछले आवेदन पत्र में पहले से जमा की गई जानकारी को ही भर्ती की प्रक्रिया में आगे के लिए मान्य माना जाएगा। अगर आप अभी सुधार नहीं करते हैं तो आगे आपको सुधार का मौका नहीं मिलेगा।