पंचकूला नगर निगम घोटाला पर बड़ी अपडेट, ACB के सख़्ती के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने लौटाए 127 करोड रुपए, अभी चलेगी जांच
जांच में सहयोग नहीं करने के वजह से हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के दो प्राइवेट बैंकों पर बड़ा एक्शन लिया गया। कोटक महिंद्रा बैंक और एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक पर सरकार ने एक्शन लिया और इन दोनों बैंकों के कई शाखाओ को सील कर दिया।
पंचकूला में नगर निगम पंचकूला के 160 करोड रुपए के बड़े एफडी घोटाले में अब राहत भरी खबर सामने आई है। कोटक महिंद्रा बैंक ने एंटी करप्शन ब्यूरो के सख्त कार्रवाई के बाद 127 करोड रुपए नगर निगम को वापस कर दिया है।
नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार ने जानकारी दिया कि दोनों बैंकों में लंबे समय से कई फिक्स्ड डिपॉजिट जमा किया गया था और इसमें से एक एचडी मेच्योर भी हो गई थी लेकिन जब हमने अपना पैसा मांगा तो गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला है की टोटल 160 करोड रुपए का घोटाला हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 16 करोड रुपए दो फर्जी खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर निगम के अनुमति के बिना यह काम किया है वहीं 15 करोड रुपए पहले ही अलग-अलग एजेंसियों को भुगतान कर दिया गया है। वही कोटक महिंद्रा बैंक के प्रवक्ता के द्वारा बताया गया कि बड़े पैमाने पर विसंगतिया हुई है। नगर निगम के किसी भी अधिकारी की अभी तक इस घोटाले में शामिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
