Haryanaline_Logo

Power Cuts Sirsa: सिरसा जिले के ख्योंवाली में तीसरे दिन भी ब्लैक आउट, ग्रामीणों ने जताया रोश

ख्योंवाली गांव की पूर्व सरपंच रीना बीरट ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि ख्योंवाली बिजलीघर में निम्न गुणवत्ता के पुर्जे लगाए गए हैं, जिसके चलते बार-बार तकनीकी खराबियां (power cuts Sirsa) आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभों की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इसी कारण खंभे टूटने की घटनाएं बढ़ रही हैं और बिजली आपूर्ति लगातार बाधित (Power Cut Sirsa) हो रही है।
 
POWER CUTS SIRSA
Whatsapp-Group

Electricity Blakeout Sirsa: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में इन दिनों लग रहे पावर कट की वजह से शहरी क्षेत्र में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों के बीच भारी रोश देखने को मिल रहा है। जिले के ख्योंवाली गांव में पिछले तीन दिनों से लगातार लग रहे पावर कट की वजह से ब्लैकआउट (electricity blackout Sirsa) घोषित किया जा रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी और उमस में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है।

पूर्व सरपंच ने जेई और एसडीओ पर फोन ना उठाने के लगाए आरोप

ख्योंवाली गांव की पूर्व सरपंच रीना बीरट ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि ख्योंवाली बिजलीघर में निम्न गुणवत्ता के पुर्जे लगाए गए हैं, जिसके चलते बार-बार तकनीकी खराबियां (power cuts Sirsa) आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली के खंभों की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इसी कारण खंभे टूटने की घटनाएं बढ़ रही हैं और बिजली आपूर्ति लगातार बाधित (Power Cut Sirsa) हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से कनिष्ठ अभियंता (जेई) और कालांवाली के एसडीओ को कई बार फोन किए गए, लेकिन दोनों अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद डबवाली के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) से बात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद देर शाम तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

बिजलीघर में लगाए गए पुजों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की उठाई मांग

रीना बीरट के साथ ग्रामीणों ने सरकार और बिजली विभाग से ख्योंवाली बिजलीघर में लगाए गए पुजों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में निम्न गुणवत्ता के पुर्जे लगाए जाने की पुष्टि होती है तो उन्हें तत्काल बदलकर बेहतर गुणवत्ता के पुर्जे लगाए जाएं। इसके बाद ही ग्रामीणों को बार-बार पावर कट की समस्या का सामना न करने से निजात मिलेगी। (Power Cuts Sirsa)