Haryanaline_Logo

हरियाणा के इस जिले में घर बनाना होगा काफी महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे रेट, जानिए पूरी खबर 

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news:  आप अगर हरियाणा के गुरुग्राम में अपना घर बनाना चाहते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। अब हरियाणा के गुरुग्राम में घर बनाना काफी महंगा होने वाला है क्योंकि कलेक्टर रेट जैसे ही 1 अप्रैल से बढ़ेगा वैसे ही यहां पर घर के रेट में 20 से 30% की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिला प्रशासन के द्वारा कलेक्टर रेट 2026 27 के प्रस्तावित दरों को  सार्वजनिक कर दिया गया है।
1 अप्रैल से गुरुग्राम में घर बनाना हो जाएगा महंगा 
 1 अप्रैल से गुरुग्राम सहित हरियाणा के तमाम जिलों में घर बनाने के लिए आपको अधिक पैसे देने होंगे क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा कलेक्ट्रेट रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है। कलेक्ट्रेट रेट में बढ़ोतरी होने से हरियाणा में जमीन की कीमत आसमान छूने लगी है।
 गुरुग्राम में सबसे ज्यादा महंगा हुआ जमीन
 सबसे ज्यादा महंगा जमीन गुरुग्राम में हुआ है। डीसी अजय कुमार के द्वारा सभी तहसील और उप तहसील से प्राप्त सिस्टम जेनरेटेड प्रिडिक्टिव प्रस्ताव को सभी तरह की जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा गया है ताकि आम लोग भी इसे देख सके।
 कलेक्ट्रेट रेट में बढ़ोतरी होने से स्टांप ड्यूटी के रेट में भी बढ़ोतरी हो गई है। पहले यह 7% था जिसके बाद यह बढ़कर अब 7. 50 परसेंट हो जाएगा।