हरियाणा के इस रूट पर बसों के संचालन का बदला तरीका, यहां देखें नया रूट वरना बढ़ेगी परेशानी
Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के पटियाला चौक के बस यात्रियों का सफर आसान होने वाला है। रोडवेज जींद डिपो प्रबंधन के द्वारा अमृतसर और लुधियाना रोड पर चलने वाले बसों का नया संचालन निर्देश जारी किया गया है।
नए रूट के जानकारी के अनुसार कैथल फ्लाईओवर के नीचे से कई बसों का संचालन किया जाएगा वही बसों को शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। डिपो प्रबंधन के द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि निर्धारित रोड के बजाय बसों का संचालन शहर के अंदर अगर होता है तो चालक और परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी बस चालकों को इस दिशा निर्देश का पालन करना होगा।
अमृतसर और लुधियाना रूट की बसें कैथल फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने के कारण इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए मुख्य बस स्टैंड तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फैसले से यात्रियों का समय बचेगा और सफर करने के लिए ज्यादा दूरी नहीं तय करनी होगी। वही इस फैसले के बाद अब बस की यात्रा करने वाले लोगों को बस पकड़ने में आसानी होगी और शहर में भी ट्रैफिक की समस्या नहीं होगी।
