CA Topper: करनाल की बेटी ने किया कमाल, CA परीक्षा में बनी ऑल इंडिया टॉपर
Mar 2, 2026, 11:21 IST
CA Topper : चार्टर एकाउंटेंसी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस कठिन परीक्षा में हरियाणा की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान द्वारा घोषित किए गए 2026 का रिजल्ट जारी किया गया जिसमें करनाल की बेटी दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया में टॉप किया है।
दीक्षा गोयल (Diksha Goyal CA Topper) ने 600 में से 486 अंक हासिल किया है। उनका कुल प्रतिशत 81 रहा है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षा बेहद कठिन मानी जाती है और इस परीक्षा में इतना अच्छा रिजल्ट आना वाकई एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
मेहनत, अनुशासन और धैर्य की मिसाल बनी सफलता
करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने कठिन संघर्ष के बाद या बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय की लगातार मेहनत धैर्य और आत्मविश्वास का फल यह रिजल्ट माना जा रहा है। इसमें देशभर की हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था लेकिन सफलता कुछ लोगों को ही मिला है।
इस वर्ष की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर अनिरुद्ध गर्ग रहे, जो पांवटा साहिब के निवासी हैं। उन्होंने 452 अंक प्राप्त किए, जो लगभग 75.44 प्रतिशत के बराबर है। इस कठिन परीक्षा में हरियाणा के बच्चों ने कमाल कर दिखाया है।
