Movie prime

Sirsa News: सिरसा जिले में 26 तक रहेगी नाहर बंदी, इस क्षेत्र में नही आएगा शहरों में पानी 

भाखड़ा नहर में पीछे टोहाना हेड से लेकर चांदपुर हेड तक नहर का पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। जिसके चलते सिरसा जिला की सभी नहरों में 26 नवंबर तक बंदी है। इसके बाद भी अगर नहर निर्माण का कुछ काम पेंडिंग रह गया तो यह बंदी आगे भी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में क्षेत्र में जलघर की डिग्गीयां सूखने लगी हैं।
 
sirsa news

Sirsa News: सिरसा जिले के रोड़ी क्षेत्र में आने वाले दिनों में पेयजल संकट आ सकता है। जिसके चलते आमजन और विभागीय अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बार नहरें लंबे समय बंद रहेंगी और 26 नवंबर के बाद पानी आएगा। जिससे अगले करीब 15 दिन तक जलघर में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था होना मुश्किल बना हुआ है।

भाखड़ा नहर में पीछे टोहाना हेड से लेकर चांदपुर हेड तक नहर का पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है। जिसके चलते सिरसा जिला की सभी नहरों में 26 नवंबर तक बंदी है। इसके बाद भी अगर नहर निर्माण का कुछ काम पेंडिंग रह गया तो यह बंदी आगे भी बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में क्षेत्र में जलघर की डिग्गीयां सूखने लगी हैं। अभी पानी आधे से काम बचा है और अगले 15 दिन के लिए पेयजल सप्लाई कर पाना मुश्किल बना हुआ है। रोड़ी सहित कई गांवों में जलघर का 70% पानी खपत हो चुका है। यहां ट्यूबवेल भी काम नहीं कर रहे हैं। हैं। अगर ठीक भी करवाएंगे तो उसका पानी पीने योग्य नहीं है। 

इस संबंध में नहरी विभाग के एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि 9 नवंबर को पानी आना था लेकिन अब 26 नवंबर को आएगा। संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इस बारे में पेयजल सप्लाई (पब्लिक हेल्थ) विभाग के जेई नवीन कुमार का कहना है कि पानी डिग्गियों में कम है लेकिन एक दिन छोड़कर पानी चलाएंगे। जहां ट्यूबवेल का पानी पीने योग्य नहीं है। उसको नहीं चलाएंगे। अगर नहरबंदी आगे बढ़ती है तो दिक्कत आ सकती है। (Sirsa News)