Haryanaline_Logo

Haryana News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां हुई रद्द, सिरसा जिले में बॉर्डर एरिया पर हुई नाकाबंदी 

दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना के बाद हरियाणा प्रदेश में पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। ब्लास्ट की घटना के बाद हरियाणा में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है
 
HARYANA NEWS
Whatsapp-Group

Haryana News: दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना के बाद हरियाणा प्रदेश में पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। ब्लास्ट की घटना के बाद हरियाणा में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र में गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद प्रदेश के कई जिलों में जांच अभियान चल रहा है। राजस्थान और पंजाब की सीमा से लगे सिरसा जिले में रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने रेलगाड़ियों के अंदर लोगों का सामान चैक किया। बम धमाके के बाद से जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मंगलवार को मुस्तैद नजर आई। सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली गाड़ियों की तलाशी ली।

सिरसा जिले में किया हाई अलर्ट घोषित

दिल्ली बम धमाके के बाद शहर में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों, बसों और कारों पर नजर रखी गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सिरसा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चैकिंग अभियान देर रात से ही चलाया गया। इसके अलावा होटलों और धर्मशालाओं में भी पुलिस की टीमों ने चैकिंग अभियान चलाया। स्टेशन परिसर के हर हिस्से में पुलिस टीमों ने चैकिंग की। प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, डस्टबिन, लगेज एरिया और पार्किंग जोन को मेटल डिटेक्टर की मदद से खंगाला गया। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी है। (Haryana News)