हरियाणा में खाद्य वितरण का बदला तरीका, अब किसानों को करना होगा ये काम, देखें डिटेल्स
Haryana News: हरियाणा के लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार के द्वारा सब्सिडी वाले उर्वरकों के वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है।
उर्वरक की होगी डिजिटल बुकिंग
अब उर्वरक खरीदने से पहले उसकी डिजिटल बुकिंग करनी होगी और सरकार के द्वारा इसके लिए एक नए पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की शुरुआत तो महेंद्रगढ़ और कैथल जिलों में किया गया है दोनों जिलों में इस प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद पूरे हरियाणा में इसे लागू कर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दी जानकारी
यह फैसला मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया। नए नियम के अनुसार अब किसानों को खाद की उपलब्धता की पहले से जानकारी देनी होगी। इससे भाग दौड़ काम हो जाएगी और उर्वरक की मांग के आधार पर आपूर्ति की वैज्ञानिक योजना भी तैयार हो जाएगी।
किसानों को होगी सुविधा
इस नई व्यवस्था में किस मोबाइल एप या वेब पोर्टल के जरिए अपनी उर्वरक उपलब्धता की जानकारी देंगे। किसान अपनी पसंद का बिक्री केंद्र भी चुन पाएंगे। उनकी बुकिंग स्वीकृत होने के बाद उन्हें एक QR कोड या टोकन मिलेगा जिसके आधार पर वह जाकर दुकान से अपना उर्वरक ले पाएंगे। नई व्यवस्था उर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए बनाई गई है इसके साथ ही साथ किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इस बात का ध्यान भी रखा गया है।
