मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान,गुरुग्राम के भौंडसी तक होगा मेट्रो का विस्तार
Haryana Metro update: हरियाणा सरकार के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। गुरुग्राम के भौंडसी तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा और इस परियोजना का काम भी शुरू हो गया है। सरकार के द्वारा मैसर्ज राइट्स को इस परियोजना के लिए कंसल्टेंट चुन लिया गया है।
मंगलवार को विधानसभा में सोहना से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के तरफ से समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जवाब देते हुए बताया कि गुरुग्राम सरकार के द्वारा मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और टेक्नो-इकोनामिक फिजिबिलिटी के आधार पर भौंडसी से आगे सोहना तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी पर विचार किया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार अभी भौंडसी से सुभाष चौक, राजीव चौक से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।
तेजपाल तोमर ने सोहना के महत्व को बताते हुए मेट्रो के विस्तार की बात कही थी और इसके लिए एक मुद्दा भी उठाया था जिसके बाद सरकार ने मेट्रो विस्तार का फैसला लिया।
