रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM सैनी ने दिया बड़ा तोहफा, इतने दिनों तक बसों में कर पाएंगी फ्री यात्रा
Haryana news : रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा तोहफा दिया है। भाई बहन की इस पवित्र त्यौहार के दिन महिलाएं और बच्चे रोडवेज बसों में फ्री सफर कर पाएंगे। इसके संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
फ्री सफर का तोहफा
28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सभी उम्र की महिलाएं और 15 साल तक के बच्चों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। 27 तारीख को दोपहर 12:00 से 28 तारीख को रात 12:00 तक हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में जो राज्य के अंदर चलती है उसमें फ्री यात्रा का लाभ महिलाओं को दिया जाएगा। वहीं कई बस से जो दिल्ली और चंडीगढ़ जाती हैं उसमें भी फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा।
बसों की बढ़ाई जाएगी संख्या
इस दिन सफर करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए बेसन की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इस दिन महिलाओं के मदद के लिए स्टाफ तैनात किए जाएंगे। बस स्टैंड पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
सरकार के इस फैसले से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। 27 तारीख से 28 तारीख की रात 12:00 बजे तक फ्री में महिलाएं बस में यात्रा कर पाएगी।
