CM सैनी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, नए लाभार्थियों के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, देखें अपडेट
Lado Lakshmi Yojana update : विश्वकर्मा पूजा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दूसरा चरण शुरू करके महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब 180000 आय बहन बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा ताकि वह अपनी जिंदगी अच्छे से जी सके।
आज से शुरू हुआ नया पंजीकरण
इस योजना के लिए नया लाभार्थियों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार मां बहनों के लिए काफी अच्छा काम कर रही है। हम माँ बहनों के सम्मान स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।
पहले जिन महिलाओं की वार्षिक आय 1 लाख रुपए थी उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब जिन महिलाओं का वार्षिक आय 180000 रुपए हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
नया पंजीकरण हुआ शुरु
इस योजना के लिए आज से नया पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सहायता राशि दी जाती है। यह योजना बहन बेटियों की आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए शुरू किया गया है।
