Haryanaline_Logo

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर CM सैनी सख्त, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई, नपेंगे अफसर

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana Breaking News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदेश दिया है कि अब प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कोई शिकायत मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि अगर प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कोई भी समस्या मुख्यमंत्री कार्यालय तक आती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कोई भी समस्या को तुरंत हल करें।

खाली प्लॉट को लेकर भी दिए निर्देश

 राज्य में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े कई मामलों का निपटारा हो चुका है और शेष मामलों का भी जल्द ही निपटारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है की प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े मां को का जल्द निपटारा हो।

 कई मामलों का हो चुका है निपटारा 

63878 प्रापर्टी आइडी में से 36545 अप्रूव कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 5050072 प्रापर्टी में से स्थानीय निकायों संबंधित 19403 आब्जेक्शनलंबित हैं। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया के बिल्डर के द्वारा अगर कोई प्रॉपर्टी आईडी को लेकर गड़बड़ी की जाती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाए।

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर राज्य में किसी भी तरह की समस्या नहीं मिलनी चाहिए और जो भी काम अभी तक लंबित है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।