CM सैनी का बड़ा ऐलान: हरियाणा के इस जिले में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, करोड़ों रुपए होंगे खर्च
Haryana news: हरियाणा के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार काम कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के द्वारा गोहाना विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की घोषणा की है।
गोहाना विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
आपको बता दे मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में 113 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री के द्वारा यहां जनसभा को संबोधित किया गया जहां भारी भी उमड़ी थी।
गोहाना विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 1794 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं लागू की जा चुकी है। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने आधुनिक स्टेडियम बनाने की घोषणा की और साथ ही भगवान परशुराम हेरीटेज पार्क बनाने की घोषणा की। यहां एक शिव धाम भी बनाया जाएगा। इसके साथ अन्य घोषणाएं भी की गई।
गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी उजाले खान गांव का नाम बदलकर कृष्णा नगर किया जाएगा वहीं गढ़ी नामदार खान का नाम बदलकर सुंदर नगर कर दिया जाएगा। यहां पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर एक कमर्शियल मल्टी स्टोरी पार्किग सुविधा बनाई जाएगी इसके साथ ही भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एक कार्डियक लैब स्थापित की जाएगी।
