Haryanaline_Logo

CM सैनी का बड़ा आदेश, हरियाणा में इन लोगों की संपत्ति होगी कुर्क, जाने क्या है कारण

 
Haryana news
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले 100 लोगों की संपत्ति कुर्क करने का सरकार ने प्लान बनाया है। नगर निगम के द्वारा इन बकायदारों को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है इसके बाद भी इन लोगों ने बकाया राशि जमा नहीं की है जिसके बाद सरकार ने प्लान बनाया है कि उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

नगर कमिश्नर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक इन लोगों को 50 करोड रुपए बकाया जमा करना है लेकिन इन लोगों ने पैसे जमा नहीं किए हैं। अब रिकवरी के लिए एक मुहिम चलाई गई है।

100 व्यावसायिक संपत्तिया होगी कुर्क 

 अंबाला नगर निगम के द्वारा 100 व्यावसायिक संपत्तियों को चिन्हित किया गया है जिसपर 1.41 लख रुपए से लेकर 1.24 करोड रुपए तक का संपत्ति कर अभी तक बकाया है।

 

संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त आदेश जारी

 

 संपत्ति कर जमा नहीं की करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त आदेश जारी किया गया है। इसमे कई शोरूम, होटल, गोदाम और अन्य संस्थानों को भी सूची में शामिल किया गया है। इनमें BSNL और पेट्रोल पंप जैसी संपत्तियां भी शामिल हैं। 

 

नगर निगम कमिश्नर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय रहते हर हाल में आपको संपत्ति कर जमा करना होगा।