Haryanaline_Logo

हरियाणा में महंगा होगा सपनों का आशियाना बनाना, 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट में इतने परसेंट की होगी बढ़ोतरी 

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana News: आप अगर हरियाणा में सपनों का आशियाना बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 अप्रैल से हरियाणा में सपनों का आशियाना बनाना महंगा होने वाला है क्योंकि 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट में 10% की बढ़ोतरी हो सकती ह।
इस खबर ने हरियाणा के प्रॉपर्टी बाजार में हलचल बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों की माने तो इस बार बढ़ोतरी सीमित दायरे में रखी जाएगी।
10% हो सकती है बढ़ोतरी 
 इस बार 5 से 10 परसेंट तक कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दे कलेक्टर रेट वह न्यूनतम दर है जिस पर किसी संपत्ति की रजिस्ट्री होती है और जैसे ही इसमें वृद्धि होती है रजिस्ट्री का शुल्क अपने आप बढ़ जाता है।
 पिछले साल कलेक्टर रेट में 20 से 50% तक की बढ़ोतरी हुई थी जिस पर आम लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराया था। लेकिन इस बार बढ़ोतरी सीमित होने वाली है ताकि किसी के ऊपर बोझ ना पड़े।
 31 मार्च तक अगर आप रजिस्ट्री करवाते हैं तो आपको इतना ही शुल्क देना होगा जितना अभी है लेकिन 1 तारीख से शुल्क काफी ज्यादा बढ़ जाएगा. शुल्क में 10 परसेंट की बढ़ोतरी होने से  रजिस्ट्री महंगा हो जाएगा.