Haryanaline_Logo

 हरियाणा में अब नहीं बचेंगे भ्रष्ट कर्मचारियों, ACB ने तैयार की रिपोर्ट, इस विभाग में मिली सबसे अधिक शिकायत

 
Haryana news
Whatsapp-Group

 

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसा जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा लगातार उन सभी कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है जो रिश्वत लेकर काम करते हैं। सरकारी रिपोर्ट की माने तो रिश्वत लेकर काम करने वाले लोगों की संख्या 190 तक पहुंच गई है और ACB के द्वारा ऐसे लोगों का रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। एंटी करप्शन न्यूरो के द्वारा रिपोर्ट तैयार करके इस मुख्य कार्यालय में भेजा जाएगा।

 

एसीबी ब्यूरो प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला ने कहा कि भ्रष्ट कर्मचारियों के बारे में रिपोर्ट तैयार करके धड़पकड़ शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 3 महीने से ऐसे कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। सभी कर्मचारियों पर सख्त निगरानी रखा जा रहा था। दो चरणों में सूची तैयार की गई है जिसमें टोटल 190 कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

 इन कर्मचारियों के बारे में लगातार मिल रही थी शिकायत

 एंटी करप्शन ब्यूरो में बताया कि इन कर्मचारियों के बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी यह कर्मचारी बिना रिश्वत कोई भी काम नहीं करते हैं। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा इन सभी कर्मचारियों पर निगरानी रखी गई। तैयार किए गए रिपोर्ट में पुलिस और अन्य डिपार्टमेंट के कर्मचारी शामिल है।

 इन विभागों में सबसे ज्यादा दिख रहा है भ्रष्टाचार

 हरियाणा में एसीबी के द्वारा तैयार किए गए रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार  राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, खाद्य व उपभोक्ता मामले विभाग, बिजली विभाग, आबकारी व कराधान विभाग, परिवहन विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचायती राज, श्रम विभाग, खजाना-लेखा, शिक्षा विभाग, वन, खाद्य निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई और न्यायिक विभाग में है। इन सभी विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।