Haryanaline_Logo

Uchana Mandi: उचाना मंडी में कपास के भाव बढ़े, आवक भी पिछले साल से अधिक

जींद जिले के उचाना क्षेत्र में इन दिनों कपास उत्पादक किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। प्राइवेट परचेज पर कपास के भाव बीते साल की तुलना में अधिक मिल रहे हैं, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ हो रहा है। कपास के भाव बढ़ने से किसानों के चेहरे पर फिर से रौनक लौट आई है। 
 
COTTON RATE HIKE
Whatsapp-Group

Cotton Mandi Bhav: जींद जिले के उचाना क्षेत्र में इन दिनों कपास उत्पादक किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। प्राइवेट परचेज पर कपास के भाव बीते साल की तुलना में अधिक मिल रहे हैं, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ हो रहा है। कपास के भाव बढ़ने से किसानों के चेहरे पर फिर से रौनक लौट आई है। 

वर्तमान में कपास के भाव न्यूनतम 6600 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम 7460 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम 6705 रुपए और अधिकतम 7258 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे थे। 

इस बार अधिकतम भाव में उल्लेखनीय बढ़ोतरी ने किसानों को राहत दी है। मंडी में अब तक 64,916 क्विंटल कपास की आवक हो चुकी है, जबकि बीते सीजन में इसी समय तक 64,408 क्विंटल कपास आई थी। इस प्रकार इस वर्ष 508 क्विंटल अधिक कपास की आवक दर्ज की गई है। जिन किसानों ने बेहतर भाव की उम्मीद में पहले अपनी फसल नहीं बेची थी, उन्हें अब बढ़े हुए दामों का लाभ मिल रहा है।