Haryanaline_Logo

वीडियो कॉल पर पिता का चिता जलते देखती रही बेटियां, ₹5100 भेजकर बोलीं- अस्थियां भी बहा देना

 
Sonipat news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोनीपत के शिवचरण राम रतन गुप्ता मुंबई में कपड़ा का कारोबार करते थे। जब उनका निधन हुआ तो उनकी बेटी अंतिम संस्कार में शामिल होने भी नहीं आई बल्कि वीडियो कॉल के जरिए पिता अंतिम विदाई दी और अंतिम संस्कार के लिए 5100 भेज दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस घटना के बारे में सुनने वाला हर व्यक्ति हैरान हो रहा है।

 20 दिन तक अस्पताल में चला इलाज लेकिन नहीं मिलने आई बेटियां 

 अपने अंतिम समय में रामचरण वृद्ध आश्रम में रह रहे थे और 20 दिनों से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था लेकिन उनसे मिलने उनकी बेटियां भी नहीं आई। वृद्ध आश्रम प्रबंधन ने जानकारी दिया कि जब रामचरण की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद उनकी बेटियों को इस बात की सूचना दे गई लेकिन उनकी बेटियां उनसे मिलने तक नहीं आई। 3 अगस्त को रामचरण जी की मृत्यु हो गई इस मौके पर भी उनकी बेटियां उनसे मिलने नहीं आई।

 

वृद्धाश्रम के लोगों ने निभाया बेटे का फर्ज

 पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद भी कोई सदस्य सोनीपत नहीं आया इसके बाद वृद्ध आश्रम प्रबंधन के द्वारा ही उनका अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार की सभी जिम्मेदारियां वृद्ध आश्रम प्रबंधन के द्वारा ही लिया गया।

 

वीडियो कॉल पर देखी जलती चिता, भेजे 5100 रुपये

 राम चरण की तीन बेटियां हैं जो कि नेपाल मुंबई और उत्तर प्रदेश में रहती हैं लेकिन कोई भी बेटी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची और अंतिम संस्कार के लिए तीनों बेटियों ने संयुक्त रूप से 5100 भेज दिए। वीडियो कॉल पर पिता के चिता को जलते हुए देखती रही। बेटियों ने पिता का अस्थि लेने से भी इंकार कर दिया। इस घटना ने रिश्तों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।