Haryanaline_Logo

हरियाणा के कई जिलों में छाया घना कोहरा, 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, यहां देखें ताजा वेदर अपडेट 

 
Haryana weather news
Whatsapp-Group
Haryana weather news:  हरियाणा में दो दिनों तक लगातार होने वाली बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया है. शनिवार को सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया है. दिल्ली चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत पानीपत जैसे शहरों में जीरो विजिबिलिटी है.
 हिसार फरीदाबाद फतेहाबाद भिवानी नूह गुरुग्राम में भी धुंध छाई है. 19 और 20 मार्च को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के वजह से राज्य में लगातार दो दिनों तक झमाझम बारिश हुई.
 10 डिग्री तक गिर गया है तापमान
 झमाझम होने वाली बारिश की वजह से राज्य में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. उत्तर बारिश बादल और ठंडी हवा चलने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है. राज्य में ढूंढ जाने से ट्रेन भी लेट चल रही है.
 सोनीपत में सबसे ज्यादा ठंड
 सोनीपत जिले में रात के समय सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. यहां 14 डिग्री सेल्सियस रात के समय तापमान था वही करनाल में 15 डिग्री हिसार में 15 डिग्री और गुरुग्राम में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान था. बारिश और बादल के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.
 अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत
 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राज्य में बारिश से राहत नहीं मिलेगी. राज्य में अभी झमाझम बारिश होगी. अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में झमाझम बारिश होती रहेगी. बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है.