हरियाणा में कोहरे का कोहराम, दर्जनों जिलों में दृश्यता रह गई 10 मीटर से कम, देखिए कल कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश को आज अल सुबह से कोहरे की चादर ने अपनी चपेट में ले रखा है। राज्य के दर्शनों गांव में धुंध की वजह से दृश्यता 10 मीटर से भी काम रह गई है। आज गुरुवार को कोहरे के कारण पूरे प्रदेश में वाहन चालकों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। एक तरफ जहां घने कोहरे ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की गेहूं की फसलों को धुंध से खूब फायदा हो रहा है। आज 18 दिसंबर को हरियाणा प्रदेश के दर्जनों जिलों में कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। बता दें कि प्रदेश में ठंड और धुंध का असर लगातार 4 दिनों से जारी है। आज अल सुबह फिर से घनी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता केवल 10 मीटर तक सीमित रही। सड़कों पर वाहन चालकों को हैडलाइट और धीमी गति से चलना पड़ा।
प्रदेश में घने कोहरे की वजह से यातायात हुआ प्रभावित
हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से घने कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य रूटों की रोडवेज बसें निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचीं। कुछ ट्रेनें भी लेट रहीं। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम पारा 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, चिकित्सकों ने सुबह और शाम के समय बुजुगों को घर में ही रहने की सलाह दी है।
20 दिसंबर तक हरियाणा प्रदेश में खुश्क परन्तु परिवर्तनशील रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आमतौर पर 20 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से कहीं कहीं अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।
