Haryanaline_Logo

अंकित बालियान मर्डर केस में DGP ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया कैसे हुआ मर्डर

 
Ankit Baliyan murder case
Whatsapp-Group

 

Ankit Baliyan murder case:  अंकित बालियान मर्डर केस के बाद अंकित के परिवार और उनके फैंस के द्वारा लगातार अंकित के लिए इंसाफ की मांग की जा रही है। अंकित की पत्नी ने कहा कि अगर अंकित को जल्द से जल्द न्याय नहीं मिलता है तो वह आत्मदाह कर लेगी वहीं दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा भी बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है और दो शूटरो को ढ़ेर भी कर दिया गया है।

 डीजीपी ने किया बड़ा खुलासा 

UP के DGP के द्वारा खुलासा किया गया है कि यह मर्डर अचानक नहीं हुआ है बल्कि यह पूर्व नियोजित साजिश के अंतर्गत इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस मर्डर को अंजाम देने के लिए पहले से ही प्लान बनाया गया था इसके बाद इसमें सूटरों को बुलाया गया और हत्या करके फरार होने का प्लान बनाया गया।

 डीजीपी का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल सूत्रों को गिरफ्तार करना नहीं है बल्कि ऐसी घटनाओं को जड़ से खत्म करना है इसलिए हम बड़े पैमाने पर जांच अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीम को गठित किए हैं ताकि जल्द से जल्द मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जा सके।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने कहा कि यह जांच प्रक्रिया यहीं खत्म नहीं होगी बल्कि आगे भी मास्टरमाइंड के गिरफ्तार करने के बाद इस घटना में शामिल सभी लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले 100 बार सोचे।