Haryanaline_Logo

हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, सिरसा में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी 

हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदेश के सिरसा, जींद, सोनीपत सहित विभिन्न जिलों में बिजली कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के सिरसा जिले में एचएसईबी वर्कर यूनियन सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सेंटर काउंसिल के आह्वान पर ऑन लाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ सिरसा शहरी यूनिट और सिरसा अर्ध शहरी यूनिट ने सिरसा सर्कल कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
 
haryana news
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदेश के सिरसा, जींद, सोनीपत सहित विभिन्न जिलों में बिजली कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के सिरसा जिले में एचएसईबी वर्कर यूनियन सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सेंटर काउंसिल के आह्वान पर ऑन लाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ सिरसा शहरी यूनिट और सिरसा अर्ध शहरी यूनिट ने सिरसा सर्कल कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी संयुक्त अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान सीताराम सोनी व सब अर्बन यूनिट प्रधान मनोज कंबोज ने की और मंच संचालन सिटी यूनिट सचिव सुरेश मंगल ने किया।

निगम मैनेजमेंट ऑन लाईन ट्रांसफर पॉलिसी पर बनी मूकदर्शक -श्यामलाल खोड

विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड और सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा उपस्थित रहे। श्याम लाल खोड ने बताया कि निगम मैनेजमेंट ऑन लाईन ट्रांसफर पॉलिसी पर मूकदर्शक बनी हुई है और चुपचाप सब कुछ देख रही है और कर्मचारियों को मौत के मुंह में धकेल रही है। सिटी यूनिट प्रधान सीताराम ने अपने संबोधन में कहा कि ऑन लाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों को मरवाने वाला सरकारी आदेश है। सब अर्बन यूनिट के प्रधान ने संबोधित करते हुए बताया कि यदि कर्मचारी ट्रांसफर किए गए तो हादसों में इजाफा होगा। सिटी यूनिट के पूर्व प्रधान देवीलाल बिरड़ा व सचिव सुरेश मंगल ने संयुक्त रूप से कहा कि यहां से दूसरे सर्कल में कर्मचारी ट्रांसफर कर दिए गए तो निगम को रेवेन्यू लॉस होगा।