Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मियों ने किया तीन दिन की हड़ताल का ऐलान, निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा 
 

हरियाणा प्रदेश में निजीकरण खिलाफ बिजली कर्मियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जींद जिले के नरवाना में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे बिजली कर्मचारियों ने अब 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। बता दें कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है।
 
HARYANA
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में निजीकरण खिलाफ बिजली कर्मियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जींद जिले के नरवाना में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे बिजली कर्मचारियों ने अब 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। बता दें कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। रविवार को जींद जिले की नरवाना डिवीजन में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा इस प्रदर्शन में लंबित मांगों को पूरा करने के लिए भी आवाज उठाई गई। 

11, 12 और 13 अगस्त को किया हड़ताल का ऐलान 

जींद जिले के नरवाना में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के वक्ताओं ने 3 दिन की प्रस्तावित हड़ताल में सभी कर्मचारियों  से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया है। रविवार को नरवाना में हुए बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लो, दीपक नैन और विक्रम संधु ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए निजीकरण के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।