Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 16 गांवों के किसानों की हो गई मौज, अब औसत नुकसान के आधार पर मिलेगा क्लेम
Haryana News: हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य की सिरसा जिले में 16 गांवों के किसानों को अब औसत नुकसान के आधार पर क्लेम देने की घोषणा की गई है। सिरसा जिले के 16 गांवों में लंबे समय से अटका फसल बीमा क्लेम अब जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी ने औसत नुकसान के आधार पर क्लेम देने का निर्णय लिया है और अगले सप्ताह तक किसानों के खातों में राशि पहुंच जाएगी।
दरअसल, इन गांवों में समय पर क्रॉप कटिंग नहीं होने के कारण बीमा क्लेम अटक गया था। किसानों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने क्रॉप कटिंग से पहले ही फसल काट ली या फसल के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद बीमा कंपनी ने क्लेम रोक दिया था। अब जिला प्रशासन के स्तर पर फैसला लेते हुए औसत नुकसान के आधार भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई पर है।
इन गांवों को मिलेगा ओसत नुकसान के आधार पर मुआवजा
सिरसा जिले के गांव बाजेको, वेदवाला, शमशाबाद, सिकंदरपुर, जोगेवाला, गंगा, पत्रीवाला मोरिकां, वीरूवाला गुढ़ा, तलवाड़ा, तलवाड़ा खुर्द, बचेर, खारियां, शेरपुरा, जोड़ियां, निरवाण, चाहरवाला और शाहपुरिया गांवों का रकबा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इनमें 11 गांवों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 5 गांवों के मामले अभी विचाराधीन हैं।
323 करोड़ बीमा क्लेम में से खातों में केवल 270 करोड़
जिले में अब तक करीब 323 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम में से 309 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। इनमें 270 करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद करीब 2370 किसान अब भी बीमा राशि के लिए बैंकों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीण सुखचैन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी हरप्रीत कौर के नाम तीन एकड़ जमीन है। बैंक ने बीमा प्रीमियम तो काट लिया, लेकिन आज तक क्लेम नहीं मिला। वहीं नायब सिंह जगमालवाली, रघुवीर सिंह मलड़ी और भागीरथ गीगोरानी ने बताया कि उनके गांवों के अन्य किसानों को क्लेम मिल चुका है, लेकिन उन्हें अब भी विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
पोर्टल पर अपलोड हो चुका डाटा, जल्द जारी होगा क्लेम
डा. सुखदैव सिंह, डीडीए सिरसा ने बताया कि क्रॉप कटिंग से पहले किसानों ने फसल उठा ली थी, जिस कारण 16 गांवों का बीमा क्लेम अटक गया था। अब औसत नुकसान के आधार पर कंपनी से क्लेम जारी किया जाएगा। डाटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। कंपनी की ओर से एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। (SIRSA NEWS)
