हरियाणा के किसानों को बड़ा फायदा, दाल-तिलहन की खेती पर हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये तक
Haryana News: हरियाणा में भूजल अस्तर में लगातार गिरावट हो रही है जिसको देखते हुए अब हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों के लिए एक शानदार प्लान बनाया गया है। अब कम पानी लेने वाली फसलों को लगाने के लिए सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। हरियाणा के नायब सिंह सैनी सरकार के द्वारा मेरा पानी मेरी विरासत और फसल विविधीकरण के साथ ही साथ जल संरक्षण योजना का विस्तार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि दोनों योजनाओं में पंजीकरण कराने वाले किसानों की प्रोत्साहन राशि हर 5 साल में बढ़ती जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा प्रोत्साहन राशि को मंजूरी भी दे दी गई है। कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार के द्वारा इसके लिए सूचना भी जारी किया गया है।
किसानों को मिलेगी इतने रुपए की प्रोत्साहन राशी
राज्य में मेरा पानी मेरी विरासत योजना के अंतर्गत धान के बजाय वैकल्पिक फसल लगाने वाले किसानों को पहले साल ₹8000 दूसरे साल 8300 और तीसरे साल 8800 चौथे साल 9400 और ₹5 साल ₹10000 की सहायता राशि दी जाएगी। सरकार ने यह भी कहा है की दाल तिलहन और कपास लगाने वाले किसानों को ₹2000 का बोनस अलग से दिया जाएगा।
जिन किसानों को इस योजना का लाभ उठाना है उनका नाम पहले से ही मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किला नंबर दर्ज होना चाहिए।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना के अंतर्गत हरियाणा में पहली बार धान के जगह पर मक्का, कपास, खरीफ की दालें अरहर, मूंग, मोठ, उड़द, ग्वार, सोयाबीन और बागवानी के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
