Haryanaline_Logo

IMT खरखोदा के लिए अधिगृहीत जमीन का अधिक मुआवजा देने के लिए किसानों ने उठाई मांग, आज होगी महापंचायत 

 
IMT KHARKHODA
Whatsapp-Group

 

IMT KHARKHODA: सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में आईएमटी के लिए अधिकृत की गई जमीन का काम मुआवजा देने पर एक बार फिर किस नाराज हो गए हैं। खरखोदा में आईएमटी के लिए अधिकृत जमीन का अधिक मुआवजा देने के लिए किसानों ने सरकार से मांग की है। आईएमटी के लिए अधिगृहीत जमीन के उचित मुआवजे और आरएंडआर (RandR) पॉलिसी के तहत प्लॉट देने की मांग को लेकर सोमवार को कुंडल गांव स्थित शिव मंदिर में 10 गांवों के किसानों की महापंचायत होगी। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

किसान नेताओं सुरेंद्र राणा व जितेंद्र राणा ने बताया कि आईएमटी (IMT KHARKHODA) के लिए करीब 32 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन अधिगृहीत की गई थी। रामपुर, कुंडल समेत करीब 10 गांवों की जमीन इसमें शामिल थी।किसानों का आरोप है कि उन्हें जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला। 

किसानों ने एचएसआईडीसी को ठहराया जिम्मेदार 

किसानों का कहना है कि आईएमटी में कंपनियां उद्योग स्थापित कर रही हैं, लेकिन प्रभावित किसानों को उनके अधिकार नहीं मिले हैं। किसानों ने इसके लिए एचएसआईडीसी (HSIDC) को जिम्मेदार ठहराया है। महापंचायत में आईएमटी में धरना-प्रदर्शन, एचएसआईडीसी (HSIDC) कार्यालय के बाहर धरना, अधिकारियों के खिलाफ शिकायत और अधिगृहीत जमीन वापस लेने के लिए कानूनी कार्रवाई समेत अन्य विकल्पों पर चर्चा होगी। खरखौदा के किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है। (IMT KHARKHODA)