सिंगापुर के तर्ज पर हरियाणा में यहां बनेंगे पांच नए शहर, रोजगार सहित होगी ये आधुनिक व्यवस्थाएं
Haryana News: हरियाणा में सिंगापुर के तर्ज पर पांच नए शहर बनने वाले हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने हरियाणा सरकार के द्वारा कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पांच नए शहर तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लगभग 135 किलोमीटर लंबे केएमपी कॉरिडोर को राज्य के भविष्य के शहरी और औद्योगिक विकास के प्रमुख धुरी बनाया जाएगा।
15 साल का रखा गया है लक्ष्य
आपको बता दे कि इन शहरों को बनाने का लक्ष्य 15 साल यानी की 2041 रखा गया है। इन शहरों को रोजगार भविष्य की आवास परिवहन और नागरिक सुविधाओं के जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। यहां पर रहने वाले नागरिकों को हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
सिंगापुर मॉडल पर तैयार होंगे शहर
हरियाणा सरकार के द्वारा इन शहरों को बनाने के लिए सिंगापुर के मॉडल का अध्ययन किया जाएगा और जल्द ही सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की नगरिय व्यवस्था देखने और समझने के लिए सिंगापुर जाने वाला है।
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर ने बताया कि पंच ग्राम परियोजना को लेकर जून 2026 में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में चर्चा हुई थी और जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। यह परियोजना हरियाणा के लिए बेहद लाभदाई साबित होगा और आने वाला समय में हरियाणा के विकास को रफ्तार देगा।
