Haryanaline_Logo

हरियाणा में जूते चप्पल के रेट में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी,इतने परसेंट तक बढ़ गए रेट, देखिए अपडेट 

 
Whatsapp-Group

Haryana news:  इजरायल ईरान युद्ध का असर अब हरियाणा के उद्योगों पर भी देखने को मिल रहा है। कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने के वजह से कई चीजों के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हरियाणा में जूते चप्पलों के रेट में 10 से 20% की बढ़ोतरी हो गई है। राज्य फुटवियर संगठन की बैठक में उद्योग से जुड़े उद्योगों ने सर्वसम्मति के साथ कीमत बढ़ने का फैसला लिया।


 संगठन के महासचिव सुभाष जग्गा ने बताया कि जूता उद्योग में इस्तेमाल होने वाले चीजों को विदेश से मंगवाया जाता है लेकिन युद्ध होने के वजह से सप्लाई घट गई है और कच्चे माल के दाम में 50% की बढ़ोतरी हो गई है।


 युद्ध के वजह से उद्योग की रफ्तार धीमी पड़ गई है यही वजह है कि 10 से 20% तक रेट में बढ़ोतरी हो गई है। युद्ध का सर केवल फुटवियर उद्योग की नहीं बल्कि केमिकल उद्योग पर भी देखने को मिल रहा है।


युद्ध के वजह से देश में कई चीजों के रेट में बढ़ोतरी हुई है और उम्मीद है कि आने वाले समय में अन्य चीजों के रेट में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।देश में महंगाई एक बार फिर से आसमान छू सकता है।


 हरियाणा का बहादुरगढ़ देश का बड़ा फुटवियर हब है जहां 1500 से अधिक जूता बनाने वाली कंपनियां है। लेकिन युद्ध का असर हरियाणा पर पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसी वजह से रेट में बढ़ोतरी हुई है।