खुशखबरी! अब अनाज का एक दाना भी नहीं होगा खराब, 290 करोड़ खर्च कर इन जिलों में बनेंगे आधुनिक गोदाम
Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में अनाज रखने के लिए आधुनिक गोदाम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका ऐलान किया है वही अंबाला शाहाबाद क्षेत्र में 100 एकड़ जमीन पर साइलो बनाया जाएगा। यमुनानगर में भी एक साइलो का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो जल्द ही पूरा होने वाला है।
180 करोड रुपए होंगे खर्च
180 करोड रुपए खर्च करके 233508 mt के नए गोदाम बनाए जाएंगे वहीं दूसरी तरफ 14364 mt के गोदाम का नवीनीकरण भी किया जाएगा गोदाम के नवीनीकरण पर 110.68 करोड रुपए खर्च किया जाएगा। कुल 290 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
अब खराब नहीं होंगे किसानों के अनाज
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हर साल किसानों का अनाज खराब हो जाता था लेकिन अब किसान भाइयों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि उनके अनाज का एक दाना भी खराब ना हो।
आपको बता दे आधुनिक गोदाम बनने से किसानों को काफी फायदा होगा और बारिश की वजह से उनके आनाज खराब नहीं होंगे। इससे उनका काफी मुनाफा भी होगा और घाटे लगने का चांस भी खत्म होगा।
