खाटूधाम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी! रेवाड़ी रिंग्स के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग
Khatu Shyam special train: खाटू धाम का सफर अब और भी ज्यादा आसान और सुविधाजनक होने वाला है। लगातार बढ़ती यात्रियों के भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे के द्वारा रेवाड़ी से रिंगस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन नारनौल अटेली निजामपुर समेत कई रूट पर चलेगी जिससे यात्री सफर आसानी से कर पाएंगे। रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21 और 22 सितंबर को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
क्या होगा टाइमिंग
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 09717 रेवाड़ी रिंग्स स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे खुलकर दोपहर 2:00 बजे रिंग्स पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09718 रेवाड़ी रिंग्स अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दो दिन दोपहर में 2:55 पर रिंग्स से खुलेगी और 6:40 पर रेवाड़ी पहुंचेगी।
आपको बता दे की रेवाड़ी से चलने वाली ट्रेन 11:08 पर कुंड, 1123 पर अटेली और 11:40 पर नारनौल पहुंच जाएगी। नारनौल से 11:42 पर खुलकर यह ट्रेन 11:55 पर निजामपुर पहुंचेगी और 12:08 पर डाबला,12:24 पर मावंडा, 12:36 पर नीमकाथाना, 12:54 पर कावंट और 1:10 पर श्रीमाधोपुर पहुंच जाएगी इसके बाद यह ट्रेन दोपहर के 2:00 तक रिंगस स्टेशन पहुंचेगी।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखते हुए रेलवे ने चलाई है स्पेशल ट्रेन
रेलवे के द्वारा इस ट्रेन की शुरुआत यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया गया है। इसमें 15 डिब्बे होंगे जिसमें 13 साधारण श्रेणी के कोच और दो गार्ड डिब्बे होंगे। आपको बता दे कि इस ट्रेन के चलने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।
