Haryanaline_Logo

हरियाणा में 8 व 9 को हड़ताल पर रहेंगे सरकारी डॉक्टर, मांगें नहीं मानी तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन 8 व 9 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल को लेकर शनिवार को एसोसिएशन सदस्यों ने मंथन किया और हड़ताल के लिए रणनीति तैयार की। एसोसिएशन ने चेताया कि सरकार से एसोसिएशन की वार्ता चली है। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हर हाल में 8 व 9 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल रखी जाएगी। यदि फिर भी बात नहीं बनी तो 10 दिसंबर से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
 
Government doctors in Haryana strike on 8th and 9th
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन 8 व 9 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल को लेकर शनिवार को एसोसिएशन सदस्यों ने मंथन किया और हड़ताल के लिए रणनीति तैयार की। एसोसिएशन ने चेताया कि सरकार से एसोसिएशन की वार्ता चली है। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हर हाल में 8 व 9 दिसंबर को पूर्ण हड़ताल रखी जाएगी। यदि फिर भी बात नहीं बनी तो 10 दिसंबर से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। चिकित्सकों की मांगों में एसएमओ भर्ती में सुधार और एसीपी शामिल है।

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के राज्य संयोजक और जिला प्रधान डॉ. बिजेंद्र ढांडा व डॉ. राजेश भोला ने बताया कि पिछले वर्ष सस्कार ने वादा किया था कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती बंद की जाएगी और सभी एसएमओ पद प्रमोशन से ही भरे जाएंगे। सर्विस रूल्स में संशोधन के लिए सहमति भी बनी थी लेकिन आज तक न नियम बदले गए और न ही भर्ती प्रक्रिया में कोई सुधार हुआ। इस कारण प्रदेशभर में एसएमओ पद खाली पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि एचसीएमएस डॉक्टरों को केंद्र के समान चार एसीपी देने की मांग पर भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है। डॉक्टरों के आंदोलन के बाद तीन एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) देने पर सहमति बनी थी। ये थे पांच वर्ष पर 6600 ग्रेड पे 10 वर्ष पर 8000 ग्रेड पे और 15 वर्ष पर 9500 ग्रेड पे। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री और वित्त विभाग ने स्वीकार कर लिया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने पर भी इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।