हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, इन जिलों में 4 दिनों तक मूसलधार बारिश का अलर्ट
Haryana weather news : हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। पंचकूला में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई यमुनानगर में भारी बारिश की वजह से मंडी की सभी फसल भीग गए।
ओलावृष्टि और बारिश के वजह से तापमान में गिरावट पर हो सकती है वही आने वाले 10 अक्टूबर को भी हरियाणा के कई जिलों में तूफान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विभाग के अनुसार भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बंगाल के खाड़ी में नया चक्रवात बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार बारिश हो रही है। जींद हिसार करनाल पंचकूला यमुनानगर रेवाड़ी महेंद्रगढ़ अंबाला गुरुग्राम सहित कई राज्यों में आज और कल ओलावृष्टि के साथ-साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
12 अक्टूबर तक होगी बारिश
12 अक्टूबर का हरियाणा के तमाम जिलों में बारिश होते रहेगी। 12 अक्टूबर के बाद हल्की ठंड दस्तक देगी। इस बार हरियाणा में हर साल के मुकाबले अधिक ठंड देखने को मिलेगा वहीं दूसरी तरफ इस बार हरियाणा का तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस जा सकता है वही मौसम विज्ञानको का कहना है की कुछ जिलों में तापमान माइन्स में भी जा सकता है।
