Haryana ACB Action : ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते क्लर्क को रंगे हाथों किया रफ्तार
Haryana ACB Action : हरियाणा के रोहतक में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां जोनल मार्केटिंग एनफोर्समेंट ऑफिस में तैनात क्लर्क राजेश को ACB ने ₹40000 का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ACB राजेश को गिरफ्तार करने के बाद 17 सितंबर को उसके ऊपर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई भी शुरू कर दिया है।
ACB को शिकायतकर्ता ने बताया कि नरेला में उनके एग्रो फूड कंपनी है और उन्होंने पानीपत मार्केट कमेटी के अंतर्गत एक जून लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया था। फाइल की स्थिति जानने के लिए जब शिकायतकर्ता कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात क्लर्क राजेश ने उसे लाइसेंस बनवाने के लिए रिश्वत मांगा।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी के द्वारा एक रीडिंग पार्टी गठित की गई और रिश्वत लेते समय कलर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कारवाई कई गवाहों के उपस्थिति में की गई है।
हरियाणा में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी का एक्शन देखने को मिल रहा है। एसीबी के द्वारा लगातार रेड मारकर रिश्वत लेने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार को राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
