Haryanaline_Logo

अब हरियाणा में नहीं चलेगी ठेकेदारों की मनमानी, मुख्यमंत्री सैनी ने लिया बड़ा फैसला, जाने पूरी खबर

 
Haryana news
Whatsapp-Group
Haryana news: हरियाणा में अब ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के सरकारी खजाने पर बढ़ते बोझ और निर्माण कार्यों में होने वाली लेट लतीफ को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट का बजट अधिकारी या ठेकेदार अपनी मर्जी से अब संशोधित नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी प्रोजेक्ट के बीच में काम बढ़ाया जाता है तो उसके लिए अलग से टेंडर जारी करना होगा।
 
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में एक प्रवृत्ति बन गई है कि 10 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू होकर विस्तार के नाम पर 20 करोड़ तक पहुँचा दिया जाता है। इसके वजह से बजट घाटे की समस्या होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि परियोजना में विस्तार की आवश्यकता होगी तो पुराने ठेके में राशि जोड़ने के बजाय नया से टेंडर जारी किया जाएगा ताकि घाटा ना हो।

इस संबंध में सभी विभाग की उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह हस्तक्षेप पुंडरी विधायक सतपाल जांबा द्वारा पाई में कबड्डी अकादमी के निर्माण में बजट की कमी का मुद्दा उठाने के बाद लिया। अब राज्य में ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलेगी और बजट में किसी भी तरह का छेड़छाड़ नहीं चलेगा।